उत्तर प्रदेशलखनऊ

धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी के अवैध खनन का कारोबार

खबर में है दम तो लिखेंगे हम


न्यूज अपडेट फतेहपुर @005057#
&&&&&&

आशीष सिंह
District correspondent
ग्लोबल टाइम्स 7न्यूज नेटवर्क फतेहपुर

✍️ प्रशासन के लाख दावों के बाद भी जिले में अवैध मिट्टी खनन जारी है। जेसीबी मशीनों से धड़ल्ले से मिट्टी खनन किया जा रहा है। खनन के बाद ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर मुख्य मार्गों से मिट्टी गंतव्य तक पहुंचाई जा रही है। यह सारा खेल क्षेत्र में खाकी की सरपरस्ती पर हो रहा है।

???? खनन माफियाओं पर अंकुश लगा पाना टेढ़ी खीर

प्रशासन भले ही अवैध खनन पर रोक लगाने का दावा करे, लेकिन खनन माफियाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। खनन रोकना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है। खनन माफिया के वाहन मिट्टी का खनन कर दिन-रात सड़कों पर फर्राटा भरते देखे जा रहे हैं।

???? खनन माफियाओं को प्रशासन का डर नही है

???? हुसैनगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों धड़ल्ले से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। क्षेत्र में जेसीबी से मिट्टी खनन होता देखा गया। माफिया यहां मशीनों से पहले मिट्टी खनन करते फिर उसे ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर मुख्य मार्गों से गंतव्य तक पहुंचाने में जुटे हुए है। क्षेत्र में प्रतिदिन किसी न किसी गांव के पास मिट्टी का अवैध खनन होता देखा जा रहा है। क्षेत्र में मिट्टी खनन माफियाओं का जाल सा फैला हुआ है जिन्हें प्रशासन का डर नही है और हो भी क्यों?

हुसैनगंज थाने के एक सिपाही की सरपरस्ती पर चल रहा अवैध कारोबार, खाकी पर लगा रहा बदनुमा दाग

???? सूत्र बताते हैं कि, थाने का एक सिपाही इस अवैध कारोबार कराने में महारत हासिल कर रखा है। सिपाही से सांठगांठ कर खनन माफिया इस कारोबार को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। सिपाही की करतूत के चलते मिट्टी खनन कर मुख्य मार्गों से होकर ट्रैक्टर ट्रालियों से दिन-रात खुलेआम हो रही ढुलाई खाकी पर बदनुमा दाग तो लगा ही रहा है। वहीं जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है।

&&__&&&__

Global Times 7

Related Articles

Back to top button