मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा कपूर द्वारा करीब 500 गरीब महिलाओं को किया गया कंवलो का वितरण

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो
सिकंदरा 22 दिसंबर 2022
गरीब महिलाएं कंबल पाकर खुशी नजर आई
सिकंदरा कानपुर देहात। प्राचीन एवं चर्चित श्री हरदेव जी मंदिर रजिस्टर्ड ट्रस्ट बुधौली की ओर से आज अध्यक्ष पूजा कपूर की ओर से करीब 500 गरीब महिलाओं को गर्म कम्वलो का वितरण किया गया। कंबल मिलने के बाद गरीब महिलाओं की चेहरों पर मुस्कान नजर आई। प्राप्त खबरों के अनुसार गांव बुधौली स्थित ठाकुर श्री हरदेव जी मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा कपूर ने हमारे संवाददाता को बताया कि ट्रस्ट की ओर से गांव की गरीब महिलाओं को 5 दिन पहले साड़ियों का वितरण किया गया था। लेकिन भीषण शीतलहर को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से गांव की करीब 500 गरीब महिलाओं को गर्म कम्वलो का वितरण आज किया गया। जिससे बेचारी गरीब महिलाएं भीषण शीतलहर के दौरान ठंड से निजात पाकर अपना जीवन यापन कर सकें। उल्लेखनीय है कि आज अचानक ट्रस्ट की ओर से कम्बलो का विशाल वितरण किया गया। जो कि अपने आप में गरीब महिलाओं के लिए एक अनोखी पहल नजर आई। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान शिवसागर, ओम प्रकाश, सुनील, संतराम चौधरी आदि दर्जनों लोग कम्बलो का वितरण कर रहे थे।