उत्तर प्रदेशलखनऊ

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने महिला व ससुर को किया गंभीर घायल !

ग्लोबल टाईम्स 7 न्य़ूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया ब्लॉक संवाददाता ब्रजेश बाथम।

दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला के द्वारा युवक का विरोध करने पर कामांध युवक द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर ईट पत्थर व लाठी डंडे से हमला कर महिला समेत उसके ससुर को गंभीर घायल कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। एक गांव निवासी महिला मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे घर के बाहर गेहूं साफ कर रही थी, दिबियापुर थाना क्षेत्र अघार मधवापुर गांव निवासी साहिल पुत्र रामू ने घर के बाहर गेहूं साफ कर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, महिला के शोर शराबा करने पर महिला और उसके ससुर बाकेलाल उम्र 80 वर्ष ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने ईट पत्थर से वार करके बाकेलाल को घायल कर दिया और महिला के कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार अपने हमराही के साथ पहुंचे और गंभीर घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार ने बताया कि अभी पीड़ित द्वारा तहरीर नहीं दी गयी है , मामले की जाँच की जा रही है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button