कांग्रेस का आरक्षण, संविधान डा अंबेडकर विरोधी-प्रो. एसपी सिंह बघेल
केंद्रीय राज्यमंत्री ने ओरैया में प्रेस वार्ता कर विपक्ष के आरक्षण विरोधी इतिहास को किया उजागर
*फ़ोटो-वार्ता करते केंद्रीय मंत्री*
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा। 25 सितंबर 2024*
*#औरैया।* बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने बीजेपी जिला कार्यालय तुर्कीपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विपक्ष के आरक्षण विरोधी इतिहास को उजागर किया। उन्होंने बताया कि कैसे विपक्ष ने आरक्षण का विरोध कर समाज के पिछड़े और दलित वर्गों के हितों को हानि पहुंचाई है। प्रो. बघेल ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से आरक्षण के पक्ष में रही है और समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विपक्ष की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए और भाजपा की समर्पित नीतियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा की राहुल गांधी ने अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान कहा की वह आरक्षण हटा देंगे ये वही धुन है जो राहुल गांधी का परिवार नेहरु के जमाने से गाता आ रहा है। कांग्रेस पार्टी ने 57 वर्षो तक देश पर शासन किया लेकिन इस दौरान उसने अपने राजनीति उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रकियाओ का दुरुपयोग किया और सामाजिक उद्देश्यों की उपेक्षा की। कांग्रेस ने कभी भी संविधान के मूलभूत आरक्षण सिदांतो को सही भावना और रूप में लागू करने की राजनैतिक इच्छाशक्ति नही दिखाई। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने अपनी सरकारो में कभी भी बाबा साहेब का चित्र संसद में नही लगने दिया न ही उन्हें कभी भारत रत्न देने का विचार किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने कल्याण मंत्रालय को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के रूप में बदला। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के प्रयास से ही 1990 में बाबा साहब डा अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। देश के प्रधानमंत्री ने 2017 ने अनुसूचित जाति पर अध्ययन, अनुसंधान, विश्लेषण और नीति निर्माण करने के लिए डा अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की स्थापना की थी। भीम एप का शुभारंभ किया था। प्रेस वार्ता से पूर्व भाजपा जिला कार्यालय में प्रथम आगमन पर भाजका जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता,जिला महामंत्री कुलदीप दुबे,जिला मंत्री राहुल गुप्ता ,सोनू सोनी, अमर चंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष दिबियापुर जगमोहन सिंह चौहान, विशाल शुक्ला, कार्तिक गुप्ता आदि ने मालार्पण, पट्टिका, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला कार्यालय से केंद्रीय राज्यमंत्री औरैया में स्थित गुलाब महाविघालय में भाजपा सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया और फिर वह इटावा की ओर प्रस्थान कर गये।