उत्तर प्रदेशलखनऊ

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत महिलाओं को आत्म निर्भर हेतु गोष्ठी का आयोजन


ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
13.09.2022

जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की कार्ययोजना के अनुसार महिलाओ एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा आदि के प्रति जागरुकता हेतु जनपद के विद्यालयों, महाविद्यालयों, तहसील मुख्यालयों, विकास खण्ड मुख्यालयों, नगर पंचायत मुख्यालयों, न्याय पंचायत मुख्यालयों, कलेक्ट्रेट, विकास भवन आदि भीडभाड वाले स्थानों पर कैम्प / गोष्ठी का आयोजन कर बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के साथ-साथ विभाग की सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार विभागीय कर्मचारियों द्वारा किया जाना है, जिसके क्रम में आज दिनांक – 13.09.2022 को जनपद के चन्द्रप्रभा शर्मा महा विद्यालय रसूलाबाद, भाभा कालेज ऑफ इन्जी०औन्हा रसूलाबाद, झाउलाल महिला महा विद्यालय रसूलाबाद श्री कृपा शुक्ला पुत्तीलाल महाOतिश्ती, में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आवंटित विभाग के कर्मचारीयों द्वारा महिला कल्याण विभाग उoप्रo सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी वन स्टॉप सेंटर एवं बाल संरक्षण सेवाएं के कार्मिकों द्वारा छात्राओं को सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को देते हुये बालिकाओं को आत्म सुरक्षा की जानकारी दी गयी एवं विस्तृत चर्चा करते हुये आपातकालीन सेवायें जैसे, 181 1090 112 1098.1076, आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिये प्रेरित किया गया तथा महिलाओं / किशोरियों को पॉक्सों कानून तथा इसके दण्ड की जानकारी दी गयी जिसमें बालिकाओं को बाल-विवाह के विषय पर चर्चा की गयी, कार्यक्रम में शोभा शारदा साहू, अनिता यादव तथा वन स्टॉप सेंटर से विद्या उत्तम, नेहा पाल, लक्ष्मी देवी तथा विद्यालयों के अध्यापक / स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button