उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर पंचायत सिकंदरा में धीरे-धीरे परिवर्तन लाने की पहल पकड़ रही है रफ्तार

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
9 दिसंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु सिकंदरा में धीरे-धीरे प्रत्याशियों के चयन को लेकर तेज हो रही है। लेकिन वहीं पर नगर पंचायत सिकंदरा में आम मतदाताओं के दिलों में परिवर्तन लाने की लहर दिनों दिन जोर पकड़ रही है। जो कि समूचे नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। नगर सिकंदरा के एक सर्वेक्षण के अनुसार अबकी बार मतदाताओं का रुझान भाजपा प्रत्याशी के चयन को लेकर टक टकी लगाए बैठा है। मतदाताओं का मानना है कि भाजपा का नेतृत्व जिस जाति के प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारेगा उसी प्रत्याशी के पक्ष में परिवर्तन की लहर चलने की पूर्ण संभावना है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त चर्चा कस्बा सिकंदरा के होटलों, चाय की दुकानों एवं पर नुक्कड़ चर्चा का विषय बन गई है। जोकि अपने आप में अनोखी पहल का दस्तक बन गई है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button