उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन मे जनपद में 408 जोडो का हुआ वैदिक मंत्रो के साथ विवाह

पुखरायॉ नगरपालिका मे भोगनीपुर विधायक कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के द्वारा दिया गया वर वधू कोआशीर्वाद

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात
23 नवंबर 2023

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद कानपुर देहात में आज दिनांक 23 नवम्बर 2023 को कुल 408 (सामान्य वर्ग के 05, अनुसूचित जाति के 343, अन्य पिछड़ा वर्ग के 49. अल्पसंख्यक वर्ग के 11) जोड़ों का वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ सामूहिक विवाह नगर पंचायत अकबरपुर, पुखरायां व विकास खण्ड सन्दलपुर, रसूलाबाद, डेरापुर, मलासा, राजपुर, झींझक में सम्पन्न हुआ। जनपद स्तर पर ईको पार्क माती में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग, जिलाधिकारी आलोक सिंह, नीरजरानी, अध्यक्ष जिला पंचायत, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा शंकर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय , दीपाली सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत अकबरपुर, नगरपालिका पुखरायॉ अधिशासी अधिकारी अजय कुमार नगर पंचायत अमरौधा ई ओ संजय पटेल अमरौधा बी डी ओ हरी किशन सचिव मधु लता आदित्य नगरपालिका अध्यक्ष पूनम दिवाकर भोगनीपुर उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी अध्यक्ष नगर पंचायत रनियां आदि द्वारा वर-वधू को आशीर्वाद दिया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग रहे उपस्थित व वर-वधू उनके परिजन आदि लोग मौजूद रहे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button