20 क्वार्टर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति धरा गया!
अवैध रूप से रखने के जुर्म में भेजा गया जेल
ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
30 नवम्बर 2022
शिवली कानपुर देहात, शिवली कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक व्यक्ति को अवैध रूप से बिक्री करने हेतु ले जाई जा रही देशी शराब के बीस क्वार्टरों के साथ पुलिस द्वारा दबोच लिया गया |
आज सुबह मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश पान्डेय अपने हमराह विनोद कुमार के साथ क्षेत्र की सुरक्षा हेतु गश्त पर थे, तभी खास मुखबिर से प्राप्त जानकारी के अनुसार निश्चित स्थान गाँव लालपुर सरैंया मोड़ पर पहुंचने पर बताई गई हुलिया के अनुसार एक व्यक्ति झोले में कुछ लिए जा रहा था, उसे रोकने पर वह भागने की कोशिश करने लगा जिसे घेर कर पकड़ लिया गया |55 वर्षीय गाँव लालपुर सरैंया थाना शिवली कानपुर देहात निवासी शिव नारायण सोनकर पुत्र डूरेठा की तलाशी लेने पर बीस क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई, जिसे अवैध रूप से बेचने की बात अभियुक्त द्वारा स्वीकार की गई| कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है |





