उत्तर प्रदेशलखनऊ

ट्रैक्टर हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • शराब के नशे में दौड़ा रहा था ट्रैक्टर
  • हादसे में 28 लोगों की हुई थी मौत
  • बच्चे के मुंडन संस्कार के बाद घर लौट रहे थे
    6 अक्टूबर
    Gt-7 न्यूज नेटवर्क
    कानपुर। बीती 01अक्टूबर को जिले के साढ़ थानाक्षेत्र के गंभीरपुर गांव में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से महिलाओं बच्चों से 28 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 15 लोग घायल हुए थे। हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ वह शराब पीकर गाड़ी दौड़ा रहा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
    घटनाक्रम के अनुसार बीते 01 अक्टूबर को साढ थानाक्षेत्र के कोरथा गांव निवासी करीब 50 लोग एक ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर पड़ोसी जनपद फतेहपुर के बक्सर कस्बा स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में बच्चे का मुंडन संस्कार कराने गए हुए थे। देर शाम वही से वापस लौट रहे थे। तभी गंभीरपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क किनारे खंती में पलट गया था। जिसमें 28 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। ट्रैक्टर कोरथा गांव निवासी राजू निषाद चलाए हुए था।
    दुर्घटना में जीवित बचे लोगों ने बताया कि चालक शराब पीकर ट्रैक्टर चला रहा था। बताया कि पहले ट्रैक्टर पर सवार पुरुषों ने बकेवर कस्बे के पास शराब ठेके पर जमकर शराब पी थी। इसके बाद वहां से चलने के कुछ ही देर बाद साढ़ कस्बे में आकर दोबारा ठेके में दारु पीने के बाद गांव के लिए चल दिए। और हादसा हो गया।
    बताया कि चालक तेजी व लापरवाही के साथ गाड़ी चलाए हुए था। इधर हादसे के बाद चालक राजू के साथ मौके से भाग निकला था। जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि आरोपी को साढ़ थानाक्षेत्र के दरगाहीलाल नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है।
    फोटो- आरोपी ट्रैक्टर चालक राजू निषाद
Global Times 7

Related Articles

Back to top button