ब्रेक शू जाम होने से आधे घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी,औरैया सहार ब्लॉक ब्यूरो ब्रजेश बाथम।
डीएफसी ट्रैक पर प्रेशर पाइप रिलीज न होने से मालगाड़ी के ब्रेक शू जाम होने के कारण कंचौसी रेलवे स्टेशन व रेलवे फाटक के बीच 30 मिनट तक खड़ी रही। लोको पायलट ने न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मियों ने समस्या को दूर किया, इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी मंगलवार शाम छह बजे मालगाड़ी अप लाइन पर आ रही थी। मालगाड़ी का प्रेशर पाइप रिलीज न होने से ब्रेक शू जाम हो गए। मालगाड़ी स्पीड नहीं पकड़ पा रही थी। लोको पायलट ने रेलवे स्टेशन व फाटक की बीच ट्रेन को रोक दिया।स्टेशन अधीक्षक ने कैरिज विभाग को सूचना दी।कैरिज विभाग के कर्मचारियों ने पाइप सही किया। शाम साढ़े छह बजे के बाद मालगाड़ी इटावा की ओर रवाना हुई।पीछे आ रही मालगाड़ी को आउटर पर रोका गया।फाटक के बीच मालगाड़ी खड़ी होने राहगीर जाम में फंसे रहे।इस न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक मवाना वांचे ने बताया प्रेशर पाइप रिलीज ना होने से मालगाड़ी खड़ी रही।





