उत्तर प्रदेशलखनऊ

सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस परगना अधिकारी सिकंदरा की अध्यक्षता में संपन्न।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
19 नवंबर 2022

मात्र 27 शिकायतें दर्ज एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं
सिकंदरा कानपुर देहात। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सिकंदरा में आज परगना अधिकारी डॉ0 पूनम गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मात्र 27 शिकायतें फरियादियों ने दर्ज कराई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्राधिकारी सिकंदरा शिव ठाकुर, तहसीलदार सिकंदरा सुभाष चंद्र यादव के अलावा अन्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। प्राप्त खबरों के अनुसार अपने निर्धारित समय पर संपूर्ण समाधान दिवस सिकंदरा में जैसे ही प्रारंभ हुआ। वैसे ही फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्राप्त खबरों के अनुसार तहसील सिकंदरा के गांव कसोलर की करीब आधा दर्जन महिलाओं ने ठेका शराब हटाए जाने की मांग को लेकर अपनी फरियाद दर्ज कराई। जिसमें महिला नीरज शुक्ला, प्रीति देवी, राम बेटी, मंजू देवी, विमला देवी, रमाकांती आदि महिलाओं ने बताया कि मेरे गांव में प्राइमरी विद्यालय, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं गांव के बीचो बीच कानून कायदे को ताक में रखकर ठेका शराब की दुकान खुली हुई है। जिसमें सुबह से शाम तक शराबियों द्वारा गाली गलौज का जमावड़ा बना रहता है। महिलाओं ने ठेका शराब हटाए जाने की मांग कर कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय संपूर्ण समाधान दिवस पर आज मात्र 27 फरियादी दर्ज की गई। जिसमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित बताई जाती है। परगना अधिकारी सिकंदरा ने सभी शिकायतों को निस्तारण हेत अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button