उत्तर प्रदेश

पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने 46 बहनों की शादी में किया कन्यादान!

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के बड़े भाई मानवेंद्र प्रताप सिंह ने 46 बहनों की शादी में की आर्थिक मदद!

फरवरी माह में वैवाहिक कार्यक्रमों में 46 बहनों की शादी में किया कन्यादान राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को लेकर किए जा रहे कार्य लगातार जन-जन तक उम्मीद और संबल पहुँचा रहे हैं। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में बेटियों के विवाह संस्कार में कन्यादान कर सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।
शुक्रवार को क्षेत्र के इंदेमऊ, ओसिंया, धानी खेड़ा, बाजपेयी खेड़ा, अनुई खेड़ा, बदरका, सुपासी, गंगासेवक खेड़ा, सथनीबाला खेड़ा, महरामऊ, पाण्डेपुर, संतनगर,बदिया खेड़ा, भगवन्तनगर, पिथई खेड़ा, जपसरा, लखमदेमऊ, ज़ालिमगंज, खरौली, मंडफहा, भईया खेड़ा, चैनपुर, गौरा, कोरारी, अमरसस आदि गांवों में  पुष्पेंद्र प्रताप सिंह की पुष्प फाउंडेशन की टीम ने वैवाहिक घरों में पहुँचकर कन्यादान किया और परिवारों को सहयोग प्रदान कियाइस अवसर पर टीम ने वर-वधू को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
कन्यादान प्राप्त करने वाले परिवारों ने पुष्प फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की और कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सहयोग किसी संजीवनी से कम नहीं है।
इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिताजी तेजबहादुर सिंह, आर के सिंह मामाजी,मैनेजर सिंह, कमलेश यादव, पंकज सिंह बाबा, रामजी यादव, दीपक राजावत, राघवेंद्र सिंह, आशू सिंह,प्रखर सिंह,लोटन पासवान सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए आगे भी निरंतर सेवा करते रहने का संकल्प दोहराया।
पुष्प फाउंडेशन का यह प्रयास क्षेत्र में सामाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button