उत्तर प्रदेश

शौच क्रिया को गई वृद्ध महिला की तालाब में गिरने से हुई मौत


*पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा*
*जीटी-7, ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूंद ब्यूरो रिपोर्ट। 19 नवंबर 2024*
*#फफूंद,औरैया।*  थाना क्षेत्र के एक गांव में एक वृद्ध महिला घर के सामने बने तालाब के किनारे शौच करने के लिए गई थी। नजर कम पड़ने व कोहरे के कारण महिला तालाब में गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिजनो को जानकारी होने पर वह उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गये जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
     थाना क्षेत्र के गांव शाह आलमपुर निवासी 75 वर्षीय सोमवती पत्नी स्वo परमूलाल के कोई संतान नही होने से अपने देवर चंगेलाल के साथ रहती है। सोमवती को आंखों से कम दिखाई देता है। मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे अपने घर के सामने बने तालाब के किनारे शौच क्रिया के लिए गई। अधिक कोहरा होने कारण उसको दिखाई नही दिया और वह तालाब में गिर गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। काफी देर तक जब वह घर नही आई तो देवर चंगेलाल व भतीजा राहुल देखने गये तालाब में पर देखा तत्काल प्राइवेट अस्पताल लेकर गये जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे राहुल ने थाने में पोस्टमार्टम करवाने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button