उत्तर प्रदेशलखनऊ

कोटेदार पति को मिला जेल की हवा

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क जिला प्रमुख बलिया कृष्णा शर्मा

बलिया। नगरा क्षेत्र के खनवर नवादा मे कूटरचना करके हथियायी गयी राशन कोटे की दुकान ने कोटेदार पति को जेल की हवा खिला दिया. स्थानीय पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र पाए जाने पर सम्बन्धित धारा मे मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है. खनवर नवादा मे कोटेदार के त्यागपत्र देने से खाली हुई थी. जिसपर दुकान का आवंटन ब्लॉक कमेटी द्वारा तिथि पूर्व खुली बैठक दिखाकर किया गया था.

आरोप कर्ता भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने दुकान आवंटन के बाद से ही इस विषय को लेकर उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को शिकायत करके जांच की मांग उठाई थी. भारती ने आरोप मे कहा है कि चिन्ता सिंह पत्नी सत्येन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने शासनादेश के विरुद्ध आपस मे मिलकर दुरभि संधि साठ गांठ करके फर्जी हाईस्कूल का फर्जी अंक प्रमाण पत्र लगाकर धाधली करके कोटे की क चयन कराया. शिकायत के आधार पर जांच मे अंक पत्र कुटरचित फर्जी पाया गया. नगरा पुलिस ने दस्तावेज मे कूटरचना करने के अभियोग मे मुकदमा 03/2023 धारा 420, 467,468, 471 भारतीय दण्ड विधान के तहत मुकदमा पंजीकृत कर सत्येन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

Global Times 7

Related Articles

Back to top button