उत्तर प्रदेशलखनऊ

अजीत पाठक बने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय

बलिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को बलिया जिले के अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के हरिपुर,(खड़सरा )गांव निवासी पत्रकारिता के क्षेत्र में जिले में अलग पहचान रखने वाले अजीत पाठक को जिले की कमान दी है। साथ ही सिकंदरपुर के वरिष्ठ पत्रकार धीरज मिश्रा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष और संजीव सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। धीरज मिश्रा सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के जमुई गांव के मूल निवासी है, जबकि संजीव सिंह सिकंदरपुर कस्बा के मूल निवासी हैं। शीर्ष नेतृत्व द्वारा इनको जिले की प्रभार दिए जाने के बाद जिले के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button