उत्तर प्रदेशलखनऊ

राज्य अध्यापक नवीन कुमार दीक्षित के दिव्यांग पौधा संरक्षण अभियान के मार्मिक कार्य की हुई सराहना !

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क टीम
रिजवान खान
अकबरपुर

रूरा कानपुर देहात _ पर्यावरण संरक्षण हमारे संविधान के अनुच्छेद 51 ए की उपधारा 6 से पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति का मूल कर्तव्य है अगर हमें राष्ट्रभक्त सैनिक की तरह राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा का सौभाग्य नहीं मिला है तो क्या हुआ हम अपने देश की राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण करके भी जापान देश के निवासियों की तरह अपने देश के प्रति राष्ट्रभक्ति की भावना परिलक्षित कर सकते हैं उक्त बात उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च शैक्षिक सम्मान राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नवीन कुमार दीक्षित ने रविवार को अवकाश के दिन नालियों दीवारों में जमे भविष्य में सूख जाने वाले दिव्यांग पौधों को उचित स्थान पर रोपित करते हुए कही पर्यावरण मित्र नवीन ने कहा कि हर व्यक्ति 700 रुपए प्रति सिलेंडर की हिसाब से 3 सिलेंडर ऑक्सीजन का अवशोषण प्रतिदिन करता है और अपने 70 साल के जीवन काल में 5 करोड़ 29 लाख रुपए की ऑक्सीजन का प्रकृति के कर्ज के साथ दुनिया से विदा होता है हमारे धर्म में ऐसा माना जाता है कि कर्जदार को मोक्ष प्राप्ति नहीं होती मोक्ष प्राप्ति के लिए पौधारोपण जरूरी है तीरथ हज से वापस आओ भोज के बदले वृक्ष लगाओ , पीपल बरगद वृक्ष हमारा, पक्षियों को जीवन भर का भंडारा का भाव मन में बस आना चाहिए

Global Times 7

Related Articles

Back to top button