भाजपा ने शुरू की बिजय पाने की व्यूह रचना वार्ड पालकों की की गई नियुक्ति

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैथा
10 नवम्बर 2022
शिवली कानपुर देहात, आगामी नगर निकाय चुनावों में बिजय प्राप्त करने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा अपनी रणनीति को असली जामा पहनाने काम शुरू कर दिया गया है|
आगामी चुनावों को देखते हुए शिवली नगर पंचायत में सूबे की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला तथा अनिल शुक्ला वारसी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक नगर स्थित साकेत धाम पर आहूत की गई, जिसमें स्थानीय चुनाव के संदर्भ में चर्चा व विचार विमर्श किया गया, निष्कर्ष स्वरूप चुनाव में बिजय प्राप्त करने हेतु प्रत्येक वार्ड में एक एक वार्ड पालक की नियुक्ति की गई जिसे भाजपा की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा प्रत्येक वार्ड से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने का हर सम्भव प्रयास करने को कहा गया |
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि पार्टी नगर निकाय चुनावों पर गंभीरता से अमल कर रही है, देश, प्रदेश पर बहुमत से काबिज होने के बाद अब निचले स्तर पर होने वाले इन चुनावों में भी बहुमत से काबिज होने को संकल्पित है अतः यहाँ पर होने वाले आगामी चुनाव में भी यहाँ की कुर्सी पर भाजपा प्रत्याशी को ही जिताकर बैठाएं |इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगराज राजपूत, बिजय अग्निहोत्री, मनीष सैनी, रामजी मिश्र, सौरभ तिवारी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे|






