उत्तर प्रदेशलखनऊ

क्षतिग्रस्त दीवाल का निर्माण कराते समय आधा दर्जन दबंग महिलाओं ने बुजुर्ग पीड़ित महिला को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज ब्यूरो सिकंदरा
3 नवंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। भीषण बरसात के कारण पुश्तैनी मकान की दीवाल गिर जाने से पीड़ित महिला द्वारा दोबारा र्निर्माण कार्य करवाते समय मोहल्ले की करीब आधा दर्जन महिलाओं ने पीड़ित महिला को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर पीड़ित महिला ने थाना सिकंदरा में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बुजुर्ग पीड़ित महिला कुसुमा देवी पत्नी श्याम सुंदर निवासी गांव जमुआ थाना सिकंदरा ने बताया कि हम अपने मकान की गिरी हुई दीवार का निर्माण करा रही थी। उसी समय आपसी रंजिश को लेकर करीब आधा दर्जन महिलाओं ने निर्माण कार्य बंद करवाने की धमकी देकर मारपीट कर दी एवं जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाबत थाना सिकंदरा में प्रार्थना पत्र देकर दबंगों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button