छठ का महापर्व संपन्न ,श्रीनाथ सरोवर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत के बाद मातम

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क तहसील रसड़ा सुनील कुमार
रसड़ा( बलिया )क्षेत्र के गांव शहर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया आस्था का पर्व छठ पुत्र प्राप्ति व पुत्र के दीर्घायु की कामना लिए महिलाओं ने छठ व्रत किया अपने नजदीकी जलाशय,तलाब,पोखरे और सरोवर में रविवार को सायं डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और सुबह सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया इसके साथ ही छठ का यह महापर्व संपन्न हुआ क्षेत्र के चारों तरफ तो डाला छठ की ही धूम रही पर रसड़ा स्थित श्री नाथ सरोवर में एक अलग ही नजारा था सरोवर पर राजनैतिक डाला छठ देखने को मिला नगर पालिका के संभावित प्रत्याशियों ने लोगों को अपनी ओर प्रभावित करने हेतु तरह-तरह के बैनर पोस्टर लगाए हुए थे इसी बीच ऐसा भी नजारा देखने को मिला कि श्रीनाथ सरोवर में पीपे से बनी डाला छठ नाव रथ पर सवार हो महिलाओं का प्रत्याशियों द्वारा अभिवादन किया जा रहा था इसी बीच एक नाव पर सवार व्यक्ति सरोवर मे गिर गया और सरोवर के गहरे पानी में जाने से उसकी मृत्यु हो गई मृतक का नाम संजय कुमार पुत्र बुद्धू राम निवासी महावीर अखाड़ा बताया जा रहा था,मौत से मातम छा गया। मृतक का भाई वह मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि इस घटना घटना के जिम्मेदार नगर अध्यक्ष के पति वशिष्ठ नारायण सोनी व गुप्ता डिस्को सजावट के स्वामी को ठहराया। बुद्धिजीवियों का मानना है धार्मिक जगहों पर राजनैतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगना चाहिए क्योंकि धर्म और राजनीति अलग अलग विषय है जब आचार संघिता लगता है तो इन सब चीजों पर प्रतिबंध रहता है ऐसे में सरकार को चाहिए की ऐसे कानून बनाकर पालन करवाएं जिससे धार्मिक जगहों पर राजनैतिक गतिविधियां समाप्त हो सके। क्योंकि ऐसी गतिविधियों से धार्मिक भावनाएं दूषित हो रही हैं।