उत्तर प्रदेशलखनऊ

नवरात्र पर्व पर कराया गया कन्याओ को भोज

संवाददाता विकास अवस्थी global times 7 head quarter kakor

नवरात्र के पावन पर्व पर जगह-जगह कन्याओं को भोज कराया जा रहा है। नवरात्र में कन्याओं को भोज कराने से माता रानी प्रसन्न होती हैं ,और भक्तों की मुराद पूरी करती हैं।इसी क्रम में आज बाल विकास ज्ञान मंदिर ककोर में भोज से पहले छोटी छोटी कन्याओं के पैर धुले गए।फिर सभी कन्याओं को बैठाकर तिलक लगाया गया।इसके बाद में कन्याओं को दही जलेबी का भोज कराया गया।भोज के बाद कन्याओ को दक्षिणा देकर विदा किया गया। इस कन्या भोज में प्रवीणा देवी पत्नी श्री शिववीर सिंह यादव व पुत्र यशु यादव बेटी मुस्कान कल्लू और रामगोविंद ने विशेष सहयोग दिया। बाल विकास ज्ञान मंदिर के प्रधानाचार्य राजेंद्र अवस्थी ने बैठाकर सभी कन्याओं को बड़े प्रेम से भोज कराया। इसके बाद लांगुरो को भी दही जलेबी का भोज कराया गया।बाद में सभी को बिदा किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button