उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष ने प्रधानों के साथ अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

लेखपाल अशोक कुमार दोहरे व चित्रेश प्रताप सिंह के खिलाफ दिया ज्ञापन

जीटी-70025, ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूँद।
11 अक्टूबर 2023

#फफूँद,औरैया।

आज बुधवार 11 अक्टूबर को अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्र भान सिंह भाऊ की अध्यक्षता में प्रधान राजू यादव सिम्हारा, प्रधानपति प्रेम कुमार राजपूत टीकम पुर, प्रधान अशोक कुमार खानपुर, प्रधान भटपुरा, प्रधान दौही, प्रधान उमेश चंद्र सल्हापुर आदि प्रधानों ने मिलकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने मांग की है कि लेखपाल अशोक कुमार दोहरे क्षेत्र खानपुर व लेखपाल चित्रेश प्रताप सिंह क्षेत्र पीपरपुर से इनको हटाया जाए। तहसील औरैया से हटाकर किसी अन्य तहसील में स्थानांतरण किया जाय, क्योंकि ये लोग अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी बाद फैलाते हैं। इनके कार्य शैली से आम गरीब जनता व प्रधानगण बहुत ही ज्यादा परेशान हैं। ग्राम पंचायत की जमीन पर पैसे लेकर अवैध कब्जा करा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रहती है। प्रधानों द्वारा अवैध कब्जों के संदर्भ में अवगत कराया जाता है, तब उक्त लेखपाल कोई कार्यवाही न करके प्रधानों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे प्रधानों की छवि खराब होती है। अतः इन दोनों लेखपालों का औरैया तहसील से स्थानांतरण कर किसी अन्य तहसील में किया जाय, अन्यथा की स्थिति में प्रधान संगठन औरैया धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button