गौ-आधारित प्राकृतिक खेती हेतु करें संपर्क: विनोद कुमार यादव
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
22 सितंबर 2022
उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि विभाग (उ०प्र०) द्वारा संचालित केन्द्र पोषित भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति (BPKP) अन्तर्गत जनपद का चयन किया गया है। वर्तमान में प्रचलित रसायन एवं पेस्टीसाइड युक्त कृषि पद्धति से जहाँ एक और कृषको की इनपुट लागत में उत्तोत्तर वृद्धि देखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर इस विद्या के नकारात्मक प्रभाव मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण के विभिन्न आयामों पर परिलक्षित हो रहे है। अतः कृषकों को आर्थिक रूप से समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने तथा पर्यावरण में हो रहे नकारात्मक प्रभाव को नियंत्रित करने के दृष्टिगत रासायनिक कृषि पद्धति के स्थान पर भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति को अपनाया जाना आवश्यक हो गया है। भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति विभिन्न स्वरूपों में जनपद के जागरूक कृषकों द्वारा पूर्व से ही अपनायी जा रही है, परन्तु इस विधा को वृहद स्तर पर प्रचारित करने हेतु कृषि विभाग द्वारा कलस्टर में एक या अधिकतम दो ग्राम पंचायतों को मिलाकर 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल का बनाया जाना है क्लस्टर में उन्ही कृषकों का चयन किया (जायेगा जो प्राकृतिक विधि से खेती करते हो अथवा करने के इच्छुक हो यह कार्यक्रम 04 वर्षीय अवधि के लिए है।
ऐसे इच्छुक कृषक अपना चयन गौ आधारित प्राकृतिक खेती करने हेतु दिनांक 24.09 2022 तक जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, कानपुर देहात. माती में कार्यरत अपर जिला कृषि अधिकारी, अमर सिंह पाल के मो० न०- 9140230481 पर अथवा सीधे सम्पर्क कर सकते हैं।