उत्तर प्रदेशलखनऊ

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर हेतु गोष्ठी का आयोजन


ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
16.09.2022,
जिलाधिकारी महोदया, के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना की कार्ययोजना के अनुसार महिलाओ एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा आदि के प्रति जागरुकता हेतु जनपद के विद्यालयों, महाविद्यालयों, तहसील मुख्यालयों, विकास खण्ड मुख्यालयों, नगर पंचायत मुख्यालयों, न्याय पंचायत मुख्यालयों, कलेक्टेªट, विकास भवन आदि भीड-भाड वाले स्थानों पर कैम्प/गोष्ठी का आयोजन कर बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के साथ-साथ विभाग की सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार विभागीय कर्मचारियों द्वारा किया जाना है, जिसके क्रम में आज दिनांक-16.09.2022 को जनपद के राम जानकी महाविद्यालय बैरी सवाई मैथा, केतकी पी0वी0टी0 इस्डेस्0 टेªेनिग इन्स्टीट्यूट झींझक, पं0 रामदत्त त्रिपाठी महाविद्यालय, में कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आवंटित विभाग के कर्मचारियों द्वारा महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही उच्च शिक्षा सफलता के मूल मंत्र सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की गई तथा संरक्षण अधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार ओझा द्वारा बताया गया कि समस्त ग्राम पंचायतो एवं विद्याालय में अध्ययनरत् छात्र, छात्राओं व अध्यापको से विशेष अपील किया कि आप सभी के आस-पास होने वाले बाल विवाह की सूचना जिला बाल संरक्षण इकाई, विशेष किशोर पुलिस इकाई व सम्बन्धित थाने में इसकी सूचना दे ताकि बाल विवाह को रोका जा सके साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। वन स्टॉप सेंटर एवं बाल संरक्षण सेवाएं के कार्मिकों द्वारा छात्राओं को सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को देते हुये बालिकाओं को आत्म सुरक्षा की जानकारी दी गयी एवं विस्तृत चर्चा करते हुये आपातकालीन सेवायें जैसे, 181 ,1090 ,112, 1098,1076, आदि के बारें विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लियें प्रेरित किया गया तथा महिलाओं/ किशोरियों को पॉक्सों कानून तथा इसके दण्ड की जानकारी दी गयी जिसमें बालिकाओं को बाल-विवाह के विषय पर चर्चा की गयी, कार्यक्रम में प्रतिमा श्रीवास्तव महिला कल्याण अधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ओझा संरक्षण अधिकारी, दीपिका सक्सेना संरक्षण अधिकारी, अन्जली तिवारी, विशाख वर्मा, शारदा साहू, अनिता यादव तथा वन स्टॉप सेंटर से विद्या उत्तम तथा विद्यालयों के अध्यापक/स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button