बारा सगवर अंतर्गत भर्तीपुर मे विशाल दंगल का आयोजन किया

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव से
फुन्नी त्रिपाठी की रिपोर्ट
उन्नाव तहसील बीघापुर बारा सगवर अंतर्गत भर्तीपुर मे विशाल दंगल का आयोजन किया गया बारा सगवर दंगल में बहुत दूर दूर से आए हुए पहलवान दिल्ली हरियाणा पंजाब झांसी कानपुर लखनऊ मेरठ रायबरेली फतेहपुर उन्नाव बांगरमऊ सफीपुर बदरका के पहलवानों ने बढ़ चढ़के हिस्सा लिया उत्तर प्रदेश केसरी अ विनायक व दिल्ली केसरी विनोद के मध्य कुश्ती हुई इस कुश्ती में विनोद ने जीत हासिल की भर्ती पुर दंगल अध्यक्ष विजयपाल मास्टर ने विनोद के विजय होने पर खुशी जाहिर की,
दंगल का फाइनल मुकाबला औरैया मनोज व सुरेंद्र लखापुर के मध्य करीब 40 मिनट कुश्ती का आनंद समस्त ग्राम वासी एवं बाहर दूरदराज से आए हुए व्यक्तियों ने कुश्ती का आनंद लिया दंगल अध्यक्ष विजयपाल मास्टर ने कुश्ती बराबर घोषित किया इस दंगल में ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह अंशु सिंह मुन्ना सिंह लकी सिंह जयपाल सिंह देवेंद्र सिंह दीपू सिंह अनूप सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह ब्लाक प्रमुख पति पवन पासवान भोले सिंह पिंटू मिश्रा दीपक सिंह मोहित सिंह भूरे सिंह आदि सैकड़ों तादाद में लोग रहे।