विहिप स्थापना दिवस पर हिंदुत्व को विश्व शक्ति बनाने का संकल्प लिया

हिंदुत्व के बढ़ते प्रभाव का जिक्र किया गया
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, समाचार संपादक डॉ धर्मेंद्र गुप्ता औरैया, उत्तर प्रदेश।
दिबियापुर,औरैया। सोमवार को औरैया रोड पर स्थित नारायणी मंडपम में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं धर्माचार्य संपर्क प्रमुख केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के साथ ही संघ के सभी आनुसंगिक संगठनों को रचनात्मक तरीके से सामाजिक सद्भावना बढ़ाने का प्रयास तेज करना होगा।मुख्य अतिथि परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सदस्य केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल विश्व हिंदू परिषद ने अपने संबोधन में हिंदुत्व को बचाने नहीं हिंदुत्व के बढ़ते प्रभाव का जिक्र करते हुए हिंदुत्व को विश्व शक्ति बनाने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अलग-अलग जातियों में बंटा हुआ है। सदियों से इस समाज को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गरीब अमीर और ऊंच-नीच के भेदभाव को भूलकर राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट रहने की बात कही।वही विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना, और समाज की सेवा करना है। भारत के गांवों और कस्बों में विहिप को एक मजबूत, प्रभावी, स्थाई और लगातार बढ़ते हुए संगठन के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया भर में हिंदू गतिविधियों में वृद्धि के साथ एक स्थाई पार लगातार बढ़ते हुए संगठन के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया भर में हिंदू गतिविधियों में वृद्धि के साथ एक मजबूत और आत्मविश्वासी हिंदू संगठन धीरे-धीरे आकार ले रहा है। इससे हिंदू समाज में सशक्त रूप धारण करेगा। इसके अलावा मुख्य वक्ताओ में देवप्रकाश ,कुसुम लता पांडे,सेहुद मंदिर के महंत रामप्रिय दास महाराज,प्रांत सह मंत्री अनिल दीक्षित,आयोजक प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख योगेश्वर पांडेय रहे। इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर अशोक शर्मा,समाजसेवी प्रदीप मिश्रा विशाल दुबे राघव मिश्रा, विहिप जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, रितिक झा, अमन ,कल्लू गुप्ता, गौरव रंजन गुप्ता, मनोज दुबे , अनूप गुप्ता, डाक्टर अंशुल दुबे, गौरव अग्निहोत्री , आशीष , आशु ,सौरभ, चतुर्वेदी , राधाकृष्ण पांडे डाक्टर संतोष शुक्ला, राहुल दीक्षित,महेश पांडेय,पंकज तिवारी, अजय पैराडाइज , धीरज शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश शर्मा ने की। इससे पूर्व महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज का औरैया जिले की सीमा एरवाकटरा, बिधूना, दिबियापुर आदि जगहों पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान जमुहाँ निवासी प्रियंक दुबे पुत्र दीपू दुबे ने महामंडलेश्वर हरिहरानन्द जी महाराज का पेंसिल द्वारा हूबहू छाया चित्र भेंट किया।





