जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने आजादी का अमृत अभिव्यक्ति पत्रिका का किया विमोचन

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
20 अगस्त 2022
जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन और नेतृत्व में जिले की प्रथम पत्रिका का प्रकाशन आजादी का अमृत अभिव्यक्ति के नाम से प्रकाशित की गयी। जिसका विमोचन आज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक सुनीति, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय के कर कमलों द्वारा अकबरपुर तहसील में किया गया। जिलाधिकारी ने पत्रिका के प्रकाशन पर खुशी जाहिर की, साथ ही उन्होंने कहा कि यह पत्रिका प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकार साथियों के रचनात्मक व्यक्तित्व को सामने लायेगी, इससे न केवल उनकी साहित्यिक प्रतिभा का परिचय मिलेगा, अपितु कार्यालयों का माहौल भी खुशनुमा बनेगा, साथ ही अन्य लोग भी इससे प्रेरित और प्रोत्साहित होंगे। इस पत्रिका को प्रकाशित कराने में वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।