दुर्घटना का कारण बन रहे खुले मेनहोल !

Breaking
गड्ढा खोद कर खुला छोड़ गए ठेकेदार
घरों में टोटी लगाने का काम भी पड़ा अधूरा
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम औरैया उप्र विशेष संवाददाता सुरेश यादव
कंचौसी।
विभागीय लापरवाही से हर घर जल पेयजल मिशन की पाइप लाइन और घरों में टोटी लगाने का काम सालों से अधूरा पड़ा है।जिससे कंचौसी से ढिकियापुर घसा पुरवा पाइप लाइन के खुले पड़े मेन होल दुर्घटना का कारण बन रहे साथ ही पानी फैल कर बर्बाद हो रहा हैं।
सहार ब्लाक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर कंचौसी बाजार में स्थित पानी की टंकी का पानी घसा पुरवा जाने वाली पाइप लाइन का काम अधूरा पड़ा। जिससे सड़क किनारे बनाए गए मेन होल विभागीय अधिकारी और ठेकेदार की लापरवाही से सालों से खुले पड़े हैं।जिससे सड़क पर खोदे गए गड्ढे बंद न किए जाने से मिट्टी के ढेर लगे हैं और पानी फैल रहा हैं। जिससे लोग रात के अंधेरे में गिर कर घायल हो रहे हैं । ग्रामीणों ने बताया कि गांव घसा पुरवा में लगाई गई टोटियां भी कुछ घरों में लगाई गई है जब कि तमाम घरों में टोटी लगाने का काम बकाया है।जो लगी भी है उनमें लीकेज की वजह से पानी फैल रहा जिससे सभी घरों में टोटी का पानी नहीं पहुंच रहा। जिससे लोगों में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है। लोगों ने पेयजल मिशन के वरिष्ठ आधिकारियों से सड़क पर खुले मेनहोल बंद करने शेष घरों में कनेक्शन करके टोटियां लगाए जाने की मांग की है।





