गांव के लोगो ने कहा कि सडक नही बनी तो आगामी बिधान सभा चुनाव का करेगे बहिष्कार प्रत्याशियो का करेगे घेराव !

22 वर्ष से उखडी पडी पीडब्ल्यूडी सडक की नही हुई मरम्मत चार गांव का आवागमन बाधित विभाग के इंजीनियर बोले रोड मेरी नही
ग्रामीणो की मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजी गई शिकायत का कार्यालय मे बैठ कर दिया निस्तारण
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम औरैया उप्र. विशेष संवाददाता सुरेश यादव
पीडब्ल्यूडी प्रान्तीय खंड औरैया से जुडी 22 साल से मरम्मत के लिए तरस रही 3 किलोमीटर लम्बी कंचौसी घसा का पुरवा वाया ढिकियापुर पक्का सम्पर्क मार्ग सडक का आधा हिस्सा ढिकियापुर गांव से घसा का पुरवा तक कई दशकों से मरम्मत न होने से पूरी तरह उखड कर गहरे गडडो मे बदल गया है। जिस पर पैदल चलना भी मुुश्किल होता है जो मार्ग हल्की बरसात मे कीचड मे बदल जाता है जिस पर चार गांव घसा का पुरवा सूखमपुर करौधा बिझाई के साथ साथ ढिकियापुर के हजारो लोग कंचौसी बाजार रेलवे स्टेशन बैंक अस्पताल के साथ छोटे बडे सभी छात्र छात्राये कंचौसी कालेज व विधालय आते जाते है इसके साथ ही स्थानीय लोग नियमित इसी उखडे मार्ग से जिला तहसील ब्लाक आदि स्थानो पर आते जाते रहते है, जिस पर हर समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। जिसका कुछ हिस्सा ढिकियापुर गांव तक पिछ्ले वर्ष मरम्मत कराया गया था, लेकिन ढिकियापुर घसा का पुरवा आज भी उखडा पडा है ।
जिसको निर्माण कराये जाने की मांग बर्षो से लोगो द्वारा जिलाधिकारी के साथ साथ विभागीय अधिकारियो एवम बिधायक रेखा वर्मा से की गई जिन्होने इस मार्ग के नवीनीकरण की मांग पिछले बर्ष बिधान सभा मे उठा कर लिखित मांग की थी लेकिन आज तक निर्माण न होने से परेशान ग्रामीण लल्ला शुक्ला धर्मेन्द्र यादव शिव प्रताप मास्टर नंदू शर्मा सूरज नाथ सपेरा सुनील कुमार प्रधान पूर्व प्रधान सुरेश यादव किसान नेता गिरीश सिकरवार सुदामा प्रसाद हरी बाबू राजपूत बिक्रम दोहरे राकेश अम्बेडकर बलराम सिंह यादव पूर्व प्रधान अजय कठेरिया शिवरतन सिह आकाश परिहार श्याम सिंह कुशवाह आदि ने बताया कि उनहोने सडक की मरम्मत कराये जाने मांग मुख्यमंत्री पोर्टल पत्र भेजकर दो माह पहले की थी जिस पर पी डब्लू डी प्रान्तीय खंड औरैया के जे ई अंकित शुक्ला व। ए ई नेम सिंह ने बिना मौका मु आयना किये आफिस मे बैठ कर सडक उनके बिभाग की न होने की रिपोर्ट लगा कर शासन को वापस कर दी है जब कि शिकायत कर्ता से पूछा तक नही गया है इसकी वह सी एम कार्यालय से पत्र भेज कर जांच कराने की मांग करेगे । वही अधिकांश गांव के लोगो का कहना है कि खस्ताहाल ढिकियापुर घसा का पुरवा मार्ग की मरम्मत बर्ष 2004 मे ठेकेदार सर्वेश भदौरिया के द्वारा कराई गई थी तब जिला इटावा था जो ठेकेदार अब जिले मे भाजपा के युवा नेता है जो सड़क बनाने की जानकारी देते हुये निर्माण के लिए डामर पीडब्लूडी खंड कार्यालय दिबियापुर से लाकर बनाने की बात कहते हुये मार्ग पीडब्लूडी का होने की बात स्वीकार रहे है लेकिन जेई अंकित शुक्ला व एई नेम सिह इसका रिकार्ड न होने का हवाला देकर पल्ला झाड रहे जिससे ग्रामीणो मे आक्रोश है ।
बही सड़क का लम्बे से मरम्मत का इंतजार कर रहे चार गांव के हजारो मतदाता आगामी बिधान सभा चुनाव बहिष्कार करने और गांव मे वोट मांगने आने वाले प्रत्याशियो का बिरोध कर घेराव करने का अभी से मन बना कर आपस मे बैठके कर रहे योजना बना रहे है।






