रोजगार मेले का 30 नवंबर को होगा आयोजन
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
29 नवंबर 2022
जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा पुरूष/महिला अभ्यर्थियों के लिए दिनॉक 30/11/2022, स्थानः जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर कानपुर देहात में प्रातः 10 बजे रोजगार मेले एवं करियर कांउसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों का सेवायोजन कार्यालय का पंजीकरण आवश्यक हैं। जिसे सरल प्रक्रिया द्वारा बेवसाइड WWW.SEWAYOJAN.UP.IN से किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपने पंजीयन आई0डी0 की सहयता से उपरोक्त बेवसाइड पर लॉगिन करें एवं रिक्तियां की जानकरी प्राप्त करे। आई0टी0आई0 एवं नान आई0टी0आई0 अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है।
नोट – यह रोजगार मेला पूर्णतया ऑफलाइन है। इसमें अभ्यर्थियों को नियोजकों/कम्पनिंयों से साक्षात्कार के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर कानपुर देहात में उपस्थित होना हैं। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने दी है।






