उत्तर प्रदेश

कंचौसी रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियो का आना जाना बंद।

Breaking

दक्षिणी तरफ से फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ना, मुस्किल अपाहिज व वृद्ध जनो के लिए नही बना रेप व अंडर पास

स्टेशन पर चालू एक मात्र फुट ओवर ब्रिज की ऊंचाई और सीढ़ियों से हर कोई परेशान रेलवे मौन

ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम औरैया उप्र विशेष संवाददाता सुरेश यादव

दिल्ली हाबडा रूट की मध्यम क्लास की स्टेशन कंचौसी प्रयागराज दिल्ली के बीच का स्टेशन है जिस पर 4 जोडी मेमो ट्रेनो के साथ साथ 2 जोडी एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेने का स्टोपिज है जहां से प्रति दिन हजारो की संख्या मे यात्री कानपुर इटावा दिल्ली आगरा भिन्ड ग्वालियर इलाहाबाद लखनऊ आदि स्टेशनो के साथ अन्य स्थानो की यात्रा करते है। जिनका आना जाना दिन रात बना रहता है ।
लेकिन स्टेशन पर केवल आने जाने के लिए केवल एक फुट ओबर ब्रिज है, वह भी आधा किलोमीटर लम्बे प्लेटफार्मो पर केवल पूर्वी किनारे पर वह भी अधिक ऊंचा और बीच मे उतार चढ़ाव सीढ़ियों दार जो रेल यात्रियो के साथ नगर व आसपास क लोगो का ट्रेक पार करने का आम रास्ता भी है जहां से कालेज स्कूल बैंक पोस्ट आफिस बाजार अस्पताल आने जाने वाले बच्चे बूढ़े नौजवान महिला पुरूष आदि सभी वर्ग के लोग बजन दार सामान आदि लेकर घंन्टो मे चढ़ते उतरते है, जिन्हे जल्दी मे ट्रेन भी छूट जाती है तो दूसरी ओर फिसल कर गिरते बैठते देखे जा रहे है जिस ओर रेलवे के अधिकारी पूरी तरह बेखबर है उनको केवल सवारी गाडियो के साथ साथ डी एफ सी रूट की माल गाडिया चलाने की चिंन्ता अधिक है यात्रियो व आम जन मानस की कोई सुद नही जहां स्टेशन के पास दस साल से निर्माणाधीन रेल ओबर ब्रिज अधर मे लटका है। जहां पूरे पूरे दिन फाटक बंद रहने से जाम लगा रहता है अब यही हाल स्टेशन पर पैदल निकलने वालो का है जहां न रेलवे का कोई अंडर पास और न रेप फुट ओबर ब्रिज न लिफ्ट नऊंचे प्लेटफार्म न डिसप्ले बोर्ड न रिजर्वेशन यात्रियो के लिए बंद बैटिंग रूम शौचालय आदि के साथ आने जाने वाले मार्गो की सुविधाओं का लम्बे समय से अभाव है जिनकी मांग कंचौसी नगर वासियों के माध्यम से पहले भी की गई है लेकिन रेल अधिकारी मौन है रेल यात्री पूर्व अध्यापक हरि प्रसाद बृजेश गुप्ता पंकज भदौरिया किसान नेता गिरीश सिकरवार, दिनेश तिवारी प्रबंधक अभय गुप्ता जय प्रकाश शुक्ला रामजी मिश्रा राजेन्द्र प्रताप सिंह यादव राकेश भदौरिया सतीश गुप्ता मझले पंडित सुभाष गुप्ता एडवोकेट रविन्द्र सेगर अमर सिंह आदि ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियो स्टेशन पर यात्री साधन सुलभ कराये जाने की मांग की है
इस सम्बन्ध रेल निर्माण खंड इटावा के इंजीनियर अनुपम कुमार ने शीघ्र स्टेशन पर रेप फुट ओबर ब्रिज बनाये जाने की बात कह रहे है जिसके लिए धन स्वीकृत हो गया है लेकिन निश्चित समय नही बता पा रहे है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button