नौग़वाँ रोड से अमरपुर सैफई तक जाने बाला संपर्क मार्ग 5 कि मीटर तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त।

Breaking
ग्लोबल टाइम 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क, कंचौसी ब्लॉक संवाददाता बृजेश बाथम
कंचौसी/ औरैया
कस्बा कंचौसी नहर बाजार से नौगवा रोड से अमरपुर होते हुए सैफई तक जाने बाला संपर्क मार्ग नौग़वाँ मोड से लेकर आगे लगभग 5 किलोमीटर तक बुरी क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह जगह तालाब जैसे दिखने वाले गड्ढे बन चुके हे। जल निकासी न होने के कारण पूरे मार्ग में जल भराव है। लोगों का सड़क पर पैदल चलना भी दुश्वार है। कई लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके है। इसी मार्ग पर ब्लू बैल्स वर्ल्ड स्कूल,प्राथमिक विद्यालय अमरपुर सहित लगभग चार स्कूल है। बच्चों को बहुत परेशानी का सामना करके स्कूल जाना पड़ता है कई बार छोटे छोटे बच्चे भी इन गड्ढों का शिकार हो चुके हे। ग्रामीणों का कहना हे कि कई बार शासन प्रशासन से शिकायत करने के बाबजूद भी इस सड़क की मरमत का कार्य नहीं कराया गया। आखिर उच्चाधिकारी क्यों चुप्पी साधे हुए है। क्या किसी अनहोनी के बाद ही शासन प्रशासन जागेगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी औरैया से गुहार लगाई हे कि स्कूल के बच्चों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य आरम्भ किया जाए।





