उत्तर प्रदेश

सेंट फ्रांसिस अकादमी में फ्रांसिसियन एक्सपो 2025–26 का भव्य एवं सफल आयोजन

Breaking


ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम औरैया उप्र. स्टेट हेड संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता

औरैया। सेंट फ्रांसिस अकादमी में फ्रांसिसियन एक्सपो 2025–26 का भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ। इस शैक्षणिक एवं सामाजिक प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार, परोपकार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना रहा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए घरेलू खाद्य पदार्थ, कला एवं शिल्प सामग्री को प्रदर्शित किया गया, जिसे अभिभावकों एवं आगंतुकों ने अत्यंत सराहा। प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा के साथ-साथ सेवा और दान के महत्व को भी व्यवहारिक रूप से प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य फादर एंटोनी चाको ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलती है।
विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य सिस्टर अनीता मैरी, सिस्टर अनीटा प्री प्राइमरी इंचार्ज ने कार्यक्रम सफल समन्वय में पीआरओ  गौरव कुमार पोरवाल, जिस सर, बिन्सी मैम, स्नेहलता त्रिपाठी, जितेश सर, सोविन, प्रेमलता सिंहा स्टाफ सेक्रेटरी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।

इस सफल आयोजन में विद्यालय के सभी अध्यापकों का सराहनीय सहयोग रहा, जिनके सतत मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर औरैया कोतवाली इंचार्ज राजकुमार जी को प्रदर्शनी का भ्रमण कराया सभी अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button