उत्तर प्रदेश

गालीबाज बैंक कर्मी प्रदीप कुमार का वीडियो इंटरनेट पर हो रहा तेजी से  वायरल!

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा रेउसा पर गंभीर आरोप—ग्राहकों में दहशत, खाता बंद कराने की तैयारी।

खबर:
सीतापुर जिले के रेउसा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। जहां शाखा में तैनात  गाली बाजी में माहिर बैंक मैनेजर प्रदीप कुमार का कथित तौर पर बैंक ग्राहक के साथ भद्दी भद्दी गाल गाली-गलौज करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक छवि की कार्यशैलियों पर भी यूजर्सों व खाता धारक द्वारा गंभीर सवाल खड़े किये गये हैं।

ग्राहकों का आरोप है कि बैंक में जब वे अपना ही पैसा निकालने या सामान्य कार्य के लिए जाते हैं तो बैंक शाखा का पूरा स्टाफ बेहद बदतमीजी से पेश आता है। कई ग्राहकों ने बताया कि मैनेजर ने अपने “अलग ही नियम” बना रखे हैं, जिनके चलते आम खाताधारकों को लगातार परेशान किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शाखा अब दलाली का अड्डा बन चुकी है। बिना दलाल के काम नहीं होने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्राहकों में भय और आक्रोश का माहौल है।

गाली-गलौज का वीडियो कैमरे में कैद होकर सामने आने के बाद कई खाताधारक अपना खाता बंद कराने या दूसरी शाखा में ट्रांसफर कराने की तैयारी में जुट गए हैं। लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना यह है कि वायरल वीडियो और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भी खाता धारको के प्रति ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों द्वारा आये दिन किसी न किसी बैंक शाखाओं से  लगातार कारित किये जा रहे कृत्यो को लेकर शासन व प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है। जो कि गम्भीर विषय बनता जा रहा है ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button