उत्तर प्रदेश

पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने हजारों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए!

Breaking


ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर क्षेत्र के महारामऊ खरौली स्थित श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में पुष्प फाउंडेशन द्वारा भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर भीषण ठंड में बड़ी राहत पहुंचाई।

कार्यक्रम में पहुंचने पर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह का क्षेत्रीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कंबल वितरण के दौरान निराश्रितों, कमजोर वर्ग के लोगों, दिव्यांगों एवं असहाय जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बाला कटरी रामनरेश यादव ने की, जबकि संचालन इकबाल सिंह एवं राघवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों के जरूरतमंदों को लाभान्वित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से देवपुर अदनखेड़ा, विभौरा चंदनपुर, सुमरहा, सातन, खरौली, बैदरा, बरुवा, निबई, सिंगहा, कोलुहागढ़ा, खुटहा नौगवां, बदियाखेड़ा, गढ़ेवा, करमी, पिपरासर, कमराजानापुर सहित अन्य गांव शामिल रहे।

इस अवसर पर तेजबहादुर सिंह, सुनील सिंह खरौली, हरिनाम सिंह यादव, अमृतलाल, अरुण, मुनवर खान, प्रियंका, आर.के. सिंह मामाजी, सीता देवी, सुन्दारा, विजेता दीक्षित, माया सिंह, शिवानी, कृष्णा, अनामिका सिंह, उमाकांती, मोनू सिंह, पप्पू सिंह, सौर्यप्रताप सिंह, सौरभ, अंकित यादव सभासद, सेनू यादव, प्रखर सिंह, मानवेन्द्र सिंह, रामचरन प्रधान, हंसराज, रामजी यादव, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और पुष्प फाउंडेशन आगे भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्य करता रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button