स्वदेशी को बढ़ावा दें, विदेशी ऑनलाइन पर अंकुश लगे-:मुकुंद मिश्रा

Breaking
व्यापारियों के सम्मान समारोह में उठी समस्याओं के समाधान की बात
*व्यापारियों के लिए संगठन हमेशा तत्पर: डॉ. दिलीप सेठ*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 07 सितंबर 2025*
*#औरैया 7 सितंबर।* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की ओर से रविवार को शहर के जालौन चौराहे के पास स्थित ईशा वाटिका में व्यापारी मिलन व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, प्रांतीय संगठन मंत्री दिलीप सेठ ने व्यापारियों को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि हमें अमेरिका टैरिफ से मुकाबला करना है। वर्तमान में अपना देश तरक्की कर रहा है यही कारण है कि अन्य देश भारत के पीछे पड़े हुए हैं। कहा कि सभी व्यापारियों से भी आह्वान किया गया है, वही स्वदेशी अपनाओ के तहत स्थानीय उत्पाद, स्थानीय व्यापार, स्थानीय चीज आदि पर जोर दें और पीएम के सपने को मजबूत करने का काम करें। . उन्होंने कहा कि आने वाले दौर में देश महान होने वाला है। अपने संबोधन में वह आगे बोले कि कुछ व्यापारियों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई हैं जिन्हें वह केंद्र व प्रदेश सरकार के समक्ष रखेंगे और हल कराएंगे। बोले विदेशी ऑनलाइन का वॉक आउट होना चाहिए और इसके लिए रेगुरेटरी एक्ट लागू किया जाना चाहिए। ऑनलाइन व्यवस्था के मामले पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह व्यवस्था जहां देश को तोड़ने का काम कर रही है, वहीं देश की सुरक्षा के लिए खतरा भी है। आने वाले समय में डाटा का ही युद्ध होगा। इन ऑनलाइन कंपनियों पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आई सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ हैं,उनकी किसी भी प्रकार की समस्या होगी उसे प्रमुखता से दूर कराया जाएगा। बोली व्यापारियों ने उनका बहुत साथ दिया है जिसके लिए वह उनके आभारी हैं। व्यापारियों द्वारा मंडी समिति पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की गई मांग पर उन्होंने कहा कि वह जल्दी मुख्यमंत्री से मिलेंगे और इस मामले को उनके समक्ष रखकर जल्द काम पूर्ण करवाएंगी। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री डा. दिलीप सेठ ने भी अपने संबोधन में व्यापारियों के हितों की बात रखी और कहा कि जब भी व्यापारियों को जरूरत पड़ती है तो उनका संगठन उनकी हर लड़ाई और समस्या में आगे रहता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह संगठन पूरे उत्तर प्रदेश में तेजी से काम कर रहा है। इससे पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वही समारोह में कई व्यापारियों के अलावा प्रबुद्ध जनों चिकित्सकों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकिशोर मिश्रा श्याम मोहन दुबे, सुनील पांडेय के अलावा जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू, जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अमर बिश्नोई, नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा, नगर महामंत्री रीतेश गुप्ता, दीपक पुरवार, शिवम पांडेय, आरती नंदन तिवारी, दीपक अग्रवाल समरान नसीब, भानु राजपूत, गोविंद पाठक, हाजी जी, कपिल तिवारी, रानू अवस्थी, पप्पू शर्मा समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहें।






