उत्तर प्रदेश

सीता स्वयंवर देख श्रद्धालु हुए भाव-विभोर*

Breaking


*शिव धनुष तोड़ते ही लगे जय श्री राम के जयकारें*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 16 अगस्त 2025*
*#अजीतमल,औरैया।*  विकास खंड के जगन्नाथपुर में जगन्नाथ मंदिर कमेटी की तरफ से आयोजित रामलीला उत्सव में सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। मंचन में रामलीला में कलाकारों ने सीता स्वयंवर, जनक प्रतिज्ञा, धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया।
        मंचन में दिखाया गया कि जनकपुरी में सीता स्वयंवर के लिए दूर-दूर से राजा, महाराजा और राजकुमार आए हुए हैं। सभी एक-एक कर धनुष को उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह धनुष को हिला नहीं पाते हैं। इससे राजा जनक दुखी मन से कहते हैं कि मेरी पुत्री कुंवारी रह जाएगी। लगता है कि धरती वीरों से खाली हो गई है। इतना सुनते ही लक्ष्मण जी क्रोध से भर जाते हैं और कहते हैं कि एक धनुष क्या मैं दस धनुष को तोड़ सकता हूं, लेकिन मेरे बड़े भाई श्रीराम यहां बैठे हैं। मैं यह कार्य नहीं कर सकता। गुरु विश्वामित्र राम को आज्ञा देते हैं। राम उठकर बड़ी शालीनता से धनुष को प्रणाम करते हैं और उसे उठा लेते हैं। राम धनुष पर जैसे ही प्रत्यंचा चढ़ाते हैं, धनुष टूट जाता है। धनुष के टूटते ही आकाश से देवता फूलों की बारिश करते हैं व धरती उसकी गर्जना से कांप उठती है।
          महेंद्र पर्वत पर तपस्या में लीन भगवान परशुराम की तपस्या भंग हो जाती है। वह राजा जनक के दरबार में पहुंच जाते हैं और खूब आक्रोशित होते हैं। लक्ष्मण के साथ उनका संवाद होता है। तब राम आकर उनका क्रोध शांत करते हैं। इसके बाद माता सीता भगवान राम के गले में वरमाला पहनाती हैं। पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गूंज उठता है। इस दौरान कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभिलाख पाल ने अध्यक्षता की।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button