उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त

Breakibg


पशु पक्षी हैं बेहाल,सूखे पड़े तालाब।

जून के महीने में बरस रही आग
गर्मी और लू से बचने के लिए रखे सावधानी।

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क ,कंचौसी,सहार औरैया,उत्तर प्रदेश,ब्लॉक संवाददाता बृजेश बाथम की कलम से।
कंचौसी/ औरैया
समय समय पर प्रकृति अपना रूप बदलती रहती है और कभी कभी वह अपना इतना रौद्र रूप धारण कर लेती है कि मानव तो क्या सभी जीव जंतु,पशु पक्षी विवश और परेशान हो जाते है। इसी विवशता और परेशानी से बचने के लिए हम सभी लोग कुछ उपाय तो कर सकते है लेकिन प्रकृति की मनमानी और हट को नहीं बदल सकते।इस बात को वैज्ञानिक भी मानते है और समझते है।यही ईश्वर की लीला है अथवा चमत्कार जिसे कोई झुटला नही सकता।
जून के महीने में आग उगलता सूरज और आसमान से बरसती आग ने मानव जाति और पशु पक्षियों के जीवन को झकझोर के रख दिया है। सुबह 11 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा देखा जा सकता है।लोगों का  घर से निकलना दुश्वार है । सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है कि आवश्यक कार्य या मजबूरी में ही 11 बजे के बाद घर से निकलें। पोखर ,तालान, बंबे,नालियां सभी सूखे पड़े होने के कारण पशु पक्षी व्याकुल और परेशान है।हम सभी लोगों का कर्तव्य है कि इनके जीवन की रक्षा के लिए किसी छायादार स्थान पर मिट्टी के बर्तन में साफ पानी रखे। लोगों का शासन प्रशासन से अनुरोध है कि सूखे पड़े तालाबों को भरवाया जाए ताकि पशु पक्षी अपनी प्यास बुझा सके।सभी लोग सावधानी बरतें ,जहां तक हो सके घर के अंदर रहे,तेज धूप में घर से बाहर न जाए। शीतल पेय पदार्थ का ज्यादा प्रयोग करें।घर से बाहर जाने पर सूती गमछे का प्रयोग करें। जल है तो जीवन है। इसलिए समय समय पर पानी का सेवन अधिक करें। प्रकृति हमें संदेश देती है कि हम अपने जीवन को समय के अनुसार कैसे ढाल सकते है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button