42 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ तीन लोग हुए गिरफ्तार

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
28 जुलाई 2023
# शिवली
कानपुर देहात, मादक पदार्थों के अवैध करोवार पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवली पुलिस ने कामयाबी हासिल करते हुए अलग अलग स्थानों से तीन अपराधियों को पकते हुए अवैध रूप से रखे गए 42 क्वार्टर देशी शराब बरामद किया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक मोहम्मद हासिक क्षेत्र में सुरक्षा हेतु गश्त पर थे तभी बम्बे की पुलिया के पास एक व्यक्ति कंजर डेरा शिवली निवासी अनीश झोले कुछ लिए जा रहा था जो पुलिस को देखकर पीछे वापस लौटने लगा, शक होने पर उसे रोककर तलाशी लेने पर 13 क्वार्टर देशी शराब जो अवैध रूप से रखे हुआ था बरामद किया गया | इसी तरह नहर पुल के पास भी केसरीनिवादा कंजर डेरा निवासी सतीश को 15 क्वार्टर अवैध देशी शराब तथा 14 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गोबिंद को गिरफ्तार किया गया | कोतवाली प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है |






