उत्तर प्रदेशलखनऊ

संदलपुर अकबरपुर खंड विकास अधिकारी की लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया

जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन समिति की समीक्षा, गौसंरक्षण केन्द्रों को प्रभावी तरीके से संचालित करने के दिये निर्देश

निर्माणाधीन गौसंरक्षण केन्द्रों को किया जाये शीघ्र पूर्ण, अधिकारी निरीक्षण कर उपलब्ध करायें रिपोर्ट : जिलाधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी अकबरपुर व संदलपुर द्वारा भूसा क्रय एवं दान में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण तलब

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

2 मई 2023

जिलाधिकारी नेहा जैन ने मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में गौशालाओं से सम्बन्धित जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जूम मीटिंग के माध्यम से सभी खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में समस्त एसडीएम, ब्लाकों के विकास खण्ड अधिकारियों एवं जिला पंचायत स्तर पर गौसंरक्षण केन्द्रों को प्रभावी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील व ब्लाक स्तर पर गौशालाओं से सम्बन्धित बैठक भी आयोजित की जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियो से कहा कि जिनके निजी गोवंश तथा सौंपे गये गोवंश का भी लगातार सत्यापन कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम व बीडीओ सहित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी गर्मी/हीटवे के दृष्टिगत गौशालाओं में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखा जाए। जनपद में निराश्रित/ बेसहारा घूम रहे गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थानों व क्षेत्रों में गौवंश निराश्रित न घूमता मिले। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों से कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये अन्य विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल कार्य को पूर्ण किया जाये एवं समस्त एसडीएम व बीडीओ शत प्रतिशत गौवंशों के संरक्षण का एक प्रमाण पत्र भी जिला स्तर पर उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के तहत ज्यादा से ज्यादा भूसा दान में लिया जाये तथा भूसा क्रय किये जाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाये तथा समय से सम्पूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित की जाये। वहीं जिलाधिकारी द्वारा जनपद में चल रहे अस्थायी गौशाओं के निर्माण कार्य की प्रगति हेतु मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ एवं पीडी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में भ्रमण कर चल रहे निर्माण कार्यो की रिपोर्ट उपलब्ध करायें और कार्य में प्रगति लाये।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने कार्यो के दायित्वों का निर्वहन करते हुए गौवंश संरक्षण केन्द्रों को पूर्ण करा लें और निराश्रित पशुओं को उसमें रखा जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के गोवंश केन्द्रों व गौशालाओं का निरीक्षण करें तथा जो भी कमियां पाई जाये तो उन कमियों को दूर कराया जाये। गोवंशों के लिए भूसा, चारा, पानी, हरा चारा आदि में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। जो गौशालय निर्माणाधीन है उन्हें शीघ्र ही पूर्ण कराकर उनमें गौवंशों को रखा जाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा समीक्षा के दौरान खण्ड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी अकबरपुर, सन्दलपुर, में भूसा दान एवं भूसा क्रय में कम प्रगति पाये जाने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशव नाथ गुप्ता, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डीपीआरओ, समस्त एसडीएम, खण्ड विकास अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारीगण ने प्रतिभाग किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button