गौ रक्षा,पालन पोषण और उनकी देखभाल करना सभी सनातनी लोगो का धर्म है।

Breaking
ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी,सहार ब्लॉक संवाददाता बृजेश बाथम
कंचौसी/ औरैया
कस्बा कंचौसी में गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सेंगर के आवास पर आज गौ रक्षा दल की आवश्यक बैठक हुई जिसमें गौ रक्षा दल के कई पदाधिकारियों ने भाग लेकर गौ माता की रक्षा और उनके भली प्रकार से पालन पोषण हेतु अपने अपने विचार प्रकट किए।इस अवसर पर गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सेंगर ने कहा कि गौ माता की सेवा करना,उनका पालन पोषण करना तथा उनकी रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का धर्म और कर्तव्य है। देश मैं रहने वाले प्रत्येक हिन्दू को एक गाय अवश्य रखनी चाहिए ।गाय का दूध हमारे बच्चों के लिए अमृत के समान है। गाय का गोबर पवित्र और कृषि के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है। हिंदू धर्म में गाय गंगा के समान पवित्र और पूज्यनीय है। कहते हैं कि भगवान कृष्ण के पास सवा लाख गाएं थी और वे प्रतिदिन उनको जंगलों में चराने जाया करते थे। गाय के शरीर में तैंतीस करोड़ देवी देवताओं का वास होता है इसलिए हिंदू धर्म में गाय पूज्यनीय मानी जाती है।
लगभग दो घंटे चली इस विचार गोष्ठी में लोगो ने गाय के उत्तम संरक्षण हेतु अपने अपने विचार रखे।इस गोष्ठी में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल, प्रदेश महासचिव अशोक दोहरे,जिला मीडिया प्रभारी राकेश दुबे ,तहसीलबिधूनाप्रभारी,मनोज प्रजापति,मण्डलप्रभारीसहारचेतन गौर मण्डल प्रभारी बिधूना सुनील गौतम मण्डल प्रभारी औरैया अरविन्द सिंह सेंगर आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।