होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर ओमवीर सिंह को उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Breaking
*फोटो-डॉक्टर ओमवीर सिंह को सम्मानित करते उप मुख्यमंत्री*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 03 जून 2025*
*#औरैया।* शहर औरैया निवासी
होम्योपैथिक चिकित्सक ओमवीर सिंह को समर्पण व सेवाभाव का प्रतिफल मिला है। मानवता को ही अपना धर्म व कर्म क्षेत्र मानकर कोरोना काल में बिना संक्रमितों के घर पहुंचकर निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। डॉक्टर ओमवीर सिंह के हाथ से मिली दवा मरीज के लिए बेहतर काम करती थी। उन्होंने तन मन धन से लोगों की मदद की। समाज सेवा में अपना अहम रोल अदा करने वाले डॉक्टर ओमवीर सिंह को लगभग दो दर्जन से अधिक अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। मंगलवार को एक प्रसिद्ध न्यूज चैनल के विशाल मंच से हेल्थ कॉन्क्लेव कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शहर निवासी डॉक्टर ओमवीर सिंह को सम्मानित किया है। डॉक्टर ओमवीर सिंह को देश-विदेश में लगभग दो दर्जन से अधिक अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।