रफ्तार का कहर: ई रिक्शा में गैस टैंकर ने मारी टक्कर,दो की मौत*

Breaking
अपनी रिश्तेदारी में जाते समय मुरादगंज ऊंचा के बीच हुआ हादसा
*हादसे से गुस्साए लोगों ने मुरादगंज हाइवे किया जाम*
*कारवाई का आश्वाशन मिलने के बाद यातायात हुआ सामान्य*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 13 मई 2025*
*#अजीतमल,औरैया।* मुरादगंज कस्बा क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने के बाद ई रिक्शा से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे लोगों को गैस टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से गुस्साए परिजनो ने मुरादगंज में हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझा कर जाम खुलवाकर यातायात सामान करवाया।
कानपुर देहात के गांव करवक रनिया निवासी 50 वर्षीय रईस, इदरीस, सज्जन उनका बेटा 7 वर्षीय अब्दुल रहमान, अमजद, फैजान आरिफ मुरादगंज के दलेलनगर निवासी रिश्तेदार मोनिश की शादी में शामिल होने आए थे। देर शाम लगभग 7:30 बजे पर वह लोग ऊंचा निवासी रविंद्र का ई-रिक्शा बुक करके ऊंचा निवासी रिश्तेदार के यहां आराम करने जा रहे थे। ऊंचा और मुरादगंज के बीच पहुंचने पर सामने से आ रहे गैस टैंकर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज चिचोली में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सक ने अब्दुल रहमान को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं नाजुक हालत में रईस को रेफर किया गया था रईस की बहन नजमा ने बताया कि हायर सेंटर जाते समय रईस की भी मृत्यु हो गई वहीं ई रिक्शा चालक को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। हादसा कर भाग रहे टैंकर चालक का पीछा कर पकड़ लिया गया है। हादसे से गुस्साए लोगों ने मुरादगंज में हाईवे जाम कर दिया मौके पर पहुंचे सी ओ सिटी अशोक सिंह, कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, मुरादगंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा, नायब तहसीलदार अजीतमल प्रतिभा पाल ने गुस्साए परिजनों को समझाया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजन माने। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।कोतवाल प्रभारी ने बताया कि हादसे में दो की मौत की जानकारी प्राप्त हो रही है। घायलों का उपचार करवाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।





