गोपालजी वर्मा अध्यक्ष व देवमुनि पोरवाल चुने गयें सचिव !

जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा। 16 अप्रैल 2025 औरैया , भारत विकास परिषद औरैया की एक बैठक शाखा अध्यक्ष प्रेम नारायण मिश्रा के आवास पर की गई। जिसमें सत्र 2025-26 के लिए कार्यकारणी का चयन किया गया।कार्यक्रम का प्रारम्भ वन्दे मातरम गीत के साथ किया गया। पिछले सत्र के सचिव रहे गोपालजी वर्मा ने कार्यवाही शुरू की जिसमे कार्यकारणी का चयन मुख्य एजेंडा था। सर्व प्रथम संरक्षक के दायित्व के लिए संजीव त्रिपाठी, अध्यक्ष के दायित्व के लिए सर्व सम्मति से गोपालजी वर्मा, सचिव के लिए देवमुनि पोरवाल एवं कोषाध्यक्ष के लिए आनन्द बरसैया का नाम सदन द्वारा प्रस्तावित किया गया एवं सर्व सम्मति से सदन द्वारा इनका चयन भी किया गया। . तत्पश्चात कार्यकारणी में गतिविधि संयोजक, सम्पर्क अंकित गहोई, गतिविधि संयोजक सेवा, बेटा लाल शुक्ला, गतिविधि संयोजक संस्कार, राजेश बाजपेई, गतिबिधि संयोजक पर्यावरण, प्रदीप दुबे, संयुक्त सचिव, लक्ष्मी कांत दुबे एवं ग्राम विकास प्रभारी, राज नारायण मिश्रा को भी सदन द्वारा नामित किया गया। बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर रमेश शुक्ला द्वारा चुने गए दायित्व धारियों को उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में संक्षिप्त रूपसे जानकारी भी दी गई। प्रांतीय मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य अशोक त्रिपाठी द्वारा सभी दायित्वधारियों से अपने-अपने दायित्व के ईमानदारी से निर्वहन के लिए अनुरोध किया गया और सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा चयनित दायित्वधारिओ को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गयी। प्रांतीय कार्यकारणी में उपाध्यक्ष के दायित्व को मिलने पर आलोक अग्रवाल को बधाई एवं सम्मानित भी किया गया।इस मौक़े पर जिला समन्वयक डॉक्टर एस एस एस परिहार, छुन्ना मिश्रा, के के दुबे, जिला सह समन्वयक सौरभ पुरवार, अशोक त्रिपाठी, डॉक्टर रमेश शुक्ल अंकित गहोई, बेटा लाल शुक्ला, राज नारायण मिश्रा, प्रदीप दुबे, लक्ष्मी कांत दुबे, आलोक अग्रवाल के अलावा अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। अंत मे राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया।