सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बंटे प्रमाण पत्र
वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत कई रिक्त पदों पर हुआ मनोनयन
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।
बिधूना,औरैया। सिविल बार एसोसिएशन बिधूना के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ के उपरांत शुक्रवार को मुंसिफ न्यायालय सभागार में न्यायिक अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। अधिवक्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर बातचीत पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। सिविल बार एसोसिएशन बिधूना के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार त्रिपाठी महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह राठौर संयुक्त मंत्री विजय श्रीवास्तव वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र पाल के साथ कार्यकारिणी के लिए रिक्त पदों पर मनोनीत किये गये।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सेंगर, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, वरिष्ठ सदस्य प्रशांत सिंह, कनिष्ठ सदस्य रत्नेश, रजनी शाक्य व अमित सेंगर को सिविल जज जूनियर डिवीजन वंदना सिंह व अपर सिविल जज नेपाल सिंह द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गये। कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर मनोनयन भी उपरोक्त न्यायिक अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर सतीश चंद सक्सेना, ऋषेद्र मिश्रा, अरुण भदौरिया, विजय पाल शाक्य, गंभीर सिंह शाक्य, अवनीन्द्र कौशिक, विश्व दीपक शुक्ला, अवनीश शाक्य, मनमोहन शाक्य, मनीष कुमार, राघवेंद्र यादव, आदर्श, अवधेश शर्मा, दिनेश सक्सेना, शाहिद आलम, रमाकांत, राहुल पाल, फिरोज अहमद, सुमोद यादव, देवेंद्र सिंह, प्राची भदौरिया, शीलू कठेरिया, ओमेंद्र बाबू पाल व कृष्णकांत तिवारी आदि अधिवक्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





