सरिता दोहरे बनी औरैया कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

2022 में औरैया विधानसभा से प्रत्याशी रह चुकी है*
-कांग्रेस पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 21 मार्च 2025* *#औरैया।* अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर अमावता निवासी सरिता दोहरे पति तेज सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस इंस्पेक्टर पद पर गाजियाबाद में तैनात हैं। सरिता प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद का दायित्व संभाल रही हैं, इसके अलावा वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सदस्य भी हैं। श्रीमती सरिता के जिला अध्यक्ष बनने पर औरैया में कांग्रेस के पदाधिकारी ने खुशी जताते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके साथ ही नव नियुक्त जिला अध्यक्ष पर अपना भरोसा जताया हैं।
गृहणी होने के साथ-साथ वह सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का अनुभव रखती हैं। पूर्व में वह कानपुर नगर व ग्रामीण, कानपुर देहात, कन्नौज की जिला प्रभारी भी रह चुकी हैं। सामाजिक क्षेत्र में वह गिरवर मेमोरियल शिक्षा व धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष, नेशनल लेबर फाउंडेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय निर्माण मजदूर कल्याण कापरेटिव सोसाइटी की सचिव हैं। ट्रेड यूनियन की बात करें तो राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय प्रवासी मजदूर यूनियन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंडियन नेशनल बिल्डिग एसोसिएशन की सदस्य भी हैं। आपको बताते चलें कि सरिता दोहरे के जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता अमजद खान, प्रेमचंद गुप्ता, रामू पेंटर, नाजिम मिस्त्री, मोहम्मद अरशद, ब्रजकिशोर उर्फ ब्रदर पांडे, हाशिम अली, राजू तिवारी, इंदर कुमार आदि पदाधिकारी ने कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर खुशी व्यक्त की है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामू (पेंटर) रंगबाज ने कहा कि सरिता जी के जिला अध्यक्ष बनने पर जनपद में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी, इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है।