आर्य समाज मंदिर औरैया में 113 वां वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ

19 मार्च से 23 मार्च रविवार तक कार्यक्रम होंगे आयोजित *जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया,कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 19 मार्च 2025* *#औरैया।* शहर के आर्य समाज मंदिर में 113वां वार्षिकोत्सव विश्व शांति एवं सत्य प्रवृत्ति संवर्धन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय आर्य समाज मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए आर्य समाज मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं जागृति लाने के लिए विद्वतजन आ चुके हैं। . स्थानीय दिबियापुर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर पर पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव का आज 19 मार्च से शुभारंभ हो गया। यह कार्यक्रम आगामी 23 मार्च रविवार तक चलेगा। जिसमें दैनिक रूप में शाम 3:00 से 5:30 बजे तक भजन उपदेश आदि के साथ जनमानस को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महिलाएं पुरुष एवं विद्वंजन अपने हाथों में ध्वजा पताका एवं बैनर आदि लिए चल रहे थे। यह शोभायात्रा आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो दिबियापुर रोड, सुभाष चौक नगर पालिका गेट, संजय गेट से दाहिने मुड़कर महिला मार्केट व सदर बाजार होमगंज होते हुए पुनः आर्य समाज मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके उपरांत विद्वतजनों द्वारा भजन उपदेश का कार्यक्रम हुआ। 20 मार्च गुरुवार को प्रातः 8 से 10:30 बजे तक पावन यज्ञ भजन एवं वेदोंपदेश कार्यक्रम होगा। आपको पुनः बताते चलें कि शाम 3 बजे से 5:30 बजे तक आगामी 23 मार्च तक भजन एवं वेदोपदेश का कार्यक्रम शामिल रहेगा। भजन एवं वेदोंपदेश के लिए विद्वतजनों का आगमन हो चुका है। वह अपने मुखारविंद से आम जनता में जागरूकता लाने के लिए अपने-अपने प्रवचन,उपदेश व व्याख्यान देंगे। शोभा यात्रा के दौरान विद्वतजन के साथ आर्य समाज मंदिर प्रधान अंजना गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे, मंत्री देवेंश चंद्र आर्य व पूर्व प्रधान सर्वेश आर्य व राजेंद्र आर्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष एवं आर्य समाज मंदिर के अंतरंग सदस्य शामिल रहें।