उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हित में न्याय दिलाने तक करेगा संघर्ष-बबलू बाजपेई

युवा व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत पदाधिकारी को फूलमाला पहनकर किया गया भव्य स्वागत समारोह* *जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 11 मार्च 2025* *#औरैया।* उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल (मिश्रागुट) के जिला अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेई के नेतृत्व में नव नियुक्त युवा जिला कार्यकारिणी का शहर के मिश्रा मार्केट में आज मंगलवार को संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर जोरदार भव्य स्वागत किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने सौपे गयें दायित्व का ईमानदारी वफादारी एवं सत्यनिष्ठा के साथ संगठन के कार्यों का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। स्वागत समारोह की दौरान संगठन के युवा जिला अध्यक्ष के अलावा अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। . शहर के महिला बाजार मार्ग पर स्थित मिश्रा मार्केट में आज मंगलवार को करीब 3 बजे उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल (मिश्रागुट) के जिला अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेई के नेतृत्व में युवा व्यापार मंडल कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी को फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया।सम्मान समारोह के दौरान संगठन के युवा जिला अध्यक्ष आरती नंदन तिवारी ने कहा कि युवा उद्योग मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन जिला अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेई की संस्तुति पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा किया गया है। युवा व्यापार मंडल संगठन कार्यकारिणी जिन लोगों को शामिल किया गया है। उनमें नवनिर्वाचित इकाई में युवा जिला अध्यक्ष आरती नंदन तिवारी, युवा जिला चेयरमैन रामू गुप्ता किराना वाले व युवा जिला महामंत्री मयंक शुक्ला (एडवोकेट) एवं दीपक पुरवार को नामित किया गया। वहीं युवा जिला मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता व युवा जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता को घोषित किया गया। इसके अलावा युवा नगर कार्यकारिणी में अध्यक्ष रानू पांडे, युवा नगर चेयरमैन अमित अग्निहोत्री, युवा नगर महामंत्री नितिन अग्रवाल एवं शिवम सिंह कुशवाहा, युवा नगर कोषाध्यक्ष अभिषेक तोमर को नामित किया गया। कार्यकारिणी घोषित होने के बाद व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू) एवं नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा के नेतृत्व में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। . इस मौके पर अपनी संबोधन में संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेई ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल मिश्रागुट हमेशा खुले दिल से व्यापारियों के हित में कार्यक्रम चला आ रहा है। व्यापारियों के हित में अन्याय के खिलाफ व्यापार मंडल कृत संकल्पित है। व्यापारियों का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अन्याय होने पर न्याय दिलाने तक व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करतें चला आ रहा है। युवा व्यापार मंडल की कमान युवा समाजसेवी आरती नंदन तिवारी को सोंपी गई है। युवा कमेटी का गठन युवा अध्यक्ष द्वारा किया गया है। कहा कि उन्हें भरोसा नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है की नई कार्यकारिणी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे। नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने जिला अध्यक्ष श्री वाजपेई को अस्वस्थ करते हुए भरोसा दिलाया कि युवा व्यापार मंडल व्यापारियों के हित में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से रामकुमार बिश्नोई दीपक अग्रवाल नांगल महामंत्री रितेश गुप्ता माधव तिवारी मनीष अग्रवाल सूरज अवस्थी सहित व्यापारीगण मौजूद रहें।