उत्तर प्रदेश

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

                                  *जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 10 मार्च 2025*                                            *#औरैया।*  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाती चन्द्रा के संयोजकत्व में सोमवार को सदर विकास खंड सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को उनके अधिकार, सर्वायकल केंसर आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।                                                  .विकास खंड सभागार में आयोजित शिविर में कानूनगो लालाराम ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से डा टिवंकल वर्मा ने महिलाओं में साफ सफाई, सर्वायकल केंसर, स्तन कैंसर आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी। जेल विजिटर गगन जैन एडवोकेट ने महिलाओं के अधिकार व कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार ने नालसा द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकार मित्र रविदत्त ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर का संचालन ग्रुप लीडर लालता प्रसाद ने किया।शिविर में अधिकार मित्र सुधा गुप्ता, किरन चौहान, पायल राठौर, बीना शर्मा, माण्डवी, संगीता, मयंक पुरवार, आलेहसन, आशा बहू कोमल गुप्ता, रेनू मिश्रा, सुनीता अवस्थी, प्रीति, अर्चना पोरवाल आदि मौजूद रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button