उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ने सपा पर बोला हमला कहां अखिलेश यादव का यूपी में कोई भविष्य नहीं है
जिला जालौन के उरई शहर में अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे दर्जा प्राप्त मंत्री का इटावा के बकेवर में कार्यकर्ताओं ने फूल माला व पगड़ी पहनाकर कर जोरदार स्वागत किया ।
इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहां 2024 के लिए तैयारी काफी अच्छी है कार्यकर्ता उत्साहित है , निश्चित रूप से सत प्रतिशत सीटे उत्तर प्रदेश में हम लोग जीतेंगे ।
उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर कैप्टन विकास गुप्ता, मा० अध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद ने कहां विभाग को कड़े निर्देश दे दिए गए बिजली की समस्या एक दो दिन के अंतर खत्म हो जाएगी ।
वहीं दिल्ली सीएम केजरीवाल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुलाकात को लेकर उन्होंने कहां जब से अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तब वो विधानसभा लोकसभा का चुनाव हार चुके है । उनका कोई भविष्य नहीं है, अब समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश में कोई भविष्य नहीं रहा ।
इस मौके पर अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के प्रदेश मंत्री बृजेश पोरवाल, सांसद प्रतिनिधि श्री भगवान पोरवाल के सुपुत्र कन्हैया पोरवाल, सभासद मनोज गुप्ता, गोविंद गोस्वामी, बंटू गौर, उत्तम पोरवाल, नवनीत गुप्ता,रामजी गुप्ता, सर्वेश यादव अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button