सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन

*रविवार को सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद यादव के द्वारा कार्यकर्ता परिचय व निर्देशन सम्मेलन जयपुरिया विद्यालय भाग्यनगर में रखा गया*
*जीटी 7 ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूंद ब्यूरो रिपोर्ट। 23 फरवरी 2025*
*#फफूंद,औरैया।* सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ता परिचय व निर्देशन सम्मेलन में औरैया जिला के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं परिचय कर पार्टी की आगे की रणनीतियां तय की गई। जिससे कि पार्टी के कार्यों में गति देने के लिए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मजबूती के साथ साफ, सुथरी, ईमानदार, सर्वग्राही, मानवता पोषक व प्रखर राष्ट्रवाद की राजनीति का मजबूत स्तम्भ बन कार्य करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हम हर समय अपने कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का काम करते हैं।
गरीब मजलूम शोषित वंचित लोगों को आगे बढ़ाने का पार्टी के द्वारा कार्य किया जा रहा है। शिक्षा जगत में भी गरीबों के बच्चों को पढ़ा लिखा कर आगे पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।हमारी पार्टी किसी भी तरीके का कोई भी विरोध ना करते हुए शोषित हक वंचित आदि को आगे बढ़ने के साथ आपने हकों के लिए जागरूक करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सर्वजन सुखाय पार्टी राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव व रामशंकर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव प्रदेश महासचिव रामदास यादव ,प्रदेश सचिव अभिलाख यादव, प्रदेश सचिव सोनेन्र्द यादव संरक्षकमण्डल के पदाधिकारी लाखन सिंह यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कानपुर मण्डल अध्यक्ष रानू खान, औरैया जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अम्बुज यादव, उपाध्यक्ष गीतम सिंह यादव, उपाध्यक्ष हरगोविंद राजपूत, वरिष्ठ महासचिव उपेंद्र यादव, बुद्धि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन यादव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सलीम खान, के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष एवं सैकड़ो पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गढ़ कार्यक्रम में मौजूद रहें।